Rizwan Sajan: Danube Group के संस्थापक और चेयरमैन का सफर

रिज़वान साजन एक ऐसा नाम है जो संघर्ष और सफलता का आदर्श उदाहरण है। ये भारतीय मूल के बिजनेसमैन आज UAE में एक अरबपति के रूप में जाने जाते हैं और डेन्यूब ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन हैं। उनका सफर मुंबई की गलियों से दुबई की गगनचुंबी इमारतों तक का है, जो हर एक उद्यमी के लिए प्रेरणा है।

Rizwan Sajan कौन है?

रिज़वान साजन का जन्म 27 दिसंबर 1963 को मुंबई, भारत में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। बचपन में ही उन्हें बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा जब 16 साल की उम्र में उनके पिता की मृत्यु हो गई। अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उन्होंने छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया – कभी किताबें बेचीं, कभी पटाखे बेचे, तो कभी दूध बेचा। यह सब उनके दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत का सबूत है।
18 साल की उम्र में रिज़वान अपने चाचा की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर काम करने के लिए कुवैत चले गए। वहाँ से उनकी ज़िंदगी ने एक नया मोड़ लिया, लेकिन खाड़ी युद्ध (1991) ने उन्हें मुंबई लौटने पर मजबूर कर दिया। फिर 1993 में उन्होंने दुबई में अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया और डेन्यूब ग्रुप की नींव रखी।

Rizwan Sajan की कुल संपत्ति कितनी है?

अगर रिजवान साजन की नेटवर्थ की बात करें तो UAE Ministry of Economy के अनुसार उनकी नेटवर्थ 2.5 बिलियन डॉलर (करीब 20,830 करोड़ रुपये) है। यह आंकड़ा उनके कारोबारी साम्राज्य की सफलता की कहानी को दर्शाता है। एक स्ट्रीट वेंडर से अरबपति बनने का उनका सफर उनकी दूरदर्शिता और कड़ी मेहनत का नतीजा है। Forbes Middle East ने उन्हें Top 100 Indian Leaders in the UAE” की सूची में 7वां स्थान दिया है, जो उनकी विश्वसनीयता को और बढ़ाता है।

रिज़वान साजन इंडिया में कहाँ से है?

रिजवान साजन मुंबई, महाराष्ट्र, भारत से हैं। वे घाटकोपर की झुग्गियों में पले-बढ़े, जहाँ जीवन आसान नहीं था। अपने पिता की मृत्यु के बाद, उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली और छोटी-मोटी नौकरियों से अपना सफ़र शुरू किया। आज वे दुबई में रहते हैं और UAE में रहने वाले अनिवासी भारतीय (NRI) के रूप में जाने जाते हैं। उनकी पत्नी समीरा साजन और बेटा एडेल साजन भी Danube Group के संचालन में शामिल हैं।

Danube Group क्या है और यह क्या कारोबार करता है?

Danube Group आज एक multi-billion dollar का समूह है जो निर्माण सामग्री, रियल एस्टेट औरbuilding materials के क्षेत्रों में काम करता है। इस कंपनी की शुरुआत रिजवान साजन ने एक छोटी सी ट्रेडिंग फर्म के रूप में की थी और आज यह यूएई में एक बड़ा नाम है। डेन्यूब ग्रुप के मुख्य व्यवसाय हैं:

  • Building Materials: Danube बिल्डिंग मैटेरियल्स FZCO GCC क्षेत्र में सबसे बड़ा सप्लायर है, जो 25,000 से अधिक उत्पाद प्रदान करता है।
  • Real Estate: Danube Properties, के तहत, यह कंपनी दुबई में किफायती लक्जरी घर बनाती है। उनकी प्रसिद्ध “1% भुगतान योजना” ने संपत्ति खरीदना आसान बना दिया है
  • Home Décor : Danube Home के माध्यम से यह फर्नीचर, घर को सजाना और स्वच्छता समाधान प्रदान करता है।
  • Diversified Ventures:  इसके अलावा, कंपनी ने मीडिया (Filmfare Middle East), हॉस्पिटेलिटी, और स्पोर्ट्स (Danube Sports) में भी कदम रखा है।

Danube Group आज 9 देशों में 50+ स्थानों पर काम करता है और 3,300 से अधिक कर्मचारियों के साथ एकglobal brand बन चुका है। 2019 में इसका सालाना टर्नओवर 1.3 बिलियन डॉलर था, जो इसकी ग्रोथ को दिखाता है।

Leave a Comment