Kingdom Tower, यानी Kingdom Centre Tower, सऊदी अरब की राजधानी Riyadh का एक ऐसा लैंडमार्क है जो ना सिर्फ Saudi Arabia की शान है, बल्कि दुनिया भर में अपनी अनोखी आर्किटेक्चर और खूबसूरती के लिए मशहूर है। रियाद शहर के बिच में आसमान चूमता, ये टावर मॉडर्न इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है और पर्यटकों के लिए एक बहुत ज़रूरी देखने लायक जगह है।
Riyadh Kingdom Tower: एक झलक
Kingdom Tower, जिसे आधिकारिक तौर पर Kingdom Centre के नाम से जाना जाता है, एक 302 मीटर ऊंची गगनचुंमति इमारत है जो 99 मंजिलों के साथ रियाद के खूबसूरती बढ़ा देती है। 2002 में पूरा बन के तैयार हुआ, ये टावर Prince Al-Waleed bin Talal के विज़न का एक हिस्सा रहा है, और इसका डिज़ाइन Ellerbe Becket और Omrania ने मिलके बनाया था। इस टावर में मशहूर उल्टा परवलयिक मेहराब है जो टॉप पे स्काईब्रिज के साथ है, इसे एक अलग ही पहचान देता है।
Shanghai World Financial Center जो चीन में और Tuntex Sky Tower जिसे अभी 85skytower से जाना जाता है जो की ताइवान में है इन दोनों टावर के बाद ये दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची इमारत है जिसमें एक “होल” है। यानि के इमारत के बिच में खली जगह है।
Kingdom Tower में क्या खास है?
Kingdom Tower sky Bridge price:ऊपर से रियाद सिटी का नजारा
Kingdom Tower का सबसे बड़ा आकर्षण है उसका स्काई ब्रिज, जो आखिर में 99वीं मंजिल पर बना हुआ है। ये 65 मीटर लंबा स्टील स्ट्रक्चर है, जिसमें कांच की दीवारें हैं, और यहां से आपको रियाद का 360-degree panoramic नजारा देखने मिलेगा। डूबता हुआ सूरज या रात का खूबसूरत नजारा के लिए ये जगह एक दम परफेक्ट है। adult शख्स के लिए टिकट की कीमत लगभग 138 SAR है, और बच्चों के लिए 69 SAR है। दो लिफ्ट से आपको इस स्काई ब्रिज से जाना पड़ता है। पहला 50 सेकंड में 180 मीटर 77 floor तक, और दूसरा 40 सेकंड से भी कम में टॉप पे
Al-Mamlaka Shopping Mall
Al-Mamlaka Mall, जो लग्जरी शॉपिंग के लिए बना है जो टावर के बेस पर है ।मॉल के 3 अलग अलग लेवल हैं। एक है लड़कों के लिए, दूसरा फैशन और साज सामान घर वगैरह सजाने के लिए, और तीसरा विशेष रूप से महिलाओं के लिए, जिसे “लेडीज़ किंगडम” के नाम से जाना जाता है। यहां आपको हाई-एंड ब्रांड जैसे Louis Vuitton, Gucci and Saks Fifth Avenue मिलेंगे। फिल्म प्रेमियों के लिए यहां Vox Cinema भी है।
दुनिया की सबसे ऊंची मस्जिद:King Abdullah Mosque
टावर के 77वीं मंजिल पर है किंग अब्दुल्ला मस्जिद, जो दुनिया की सबसे ऊंची मस्जिद में से एक है। जहां आप नमाज़ अदा कर सकते हैं, और ये टावर के नये माहौल में रोहानी सुकून का एक परफेक्ट मिश्रण जोड़ता है।
Four Seasons Hotel: लग्जरी का अल्टीमेट एक्सपीरियंस
किंगडम टावर के अंदर ही है Four Seasons Hotel Riyadh, जिस के 274 कमरे सजवाट के साथ है, ये होटल मशहूर फूटबाल खिलाड़ी Cristiano Ronaldo जैसे हस्तियूँ का भी पसंदीदा है जब वो रियाद आते है ज़्यादा तर इसी होटल में रहना पसंद करते हैं। यहां के कमरों से शहर का शानदार नजर देखे मिलता है, और खाने के विकल्प भी एक से बढ़ के एक हैं।
Entertainment Aur Dining
किंगडम टावर में रेस्टोरेंटऔर कैफे का भी बड़ा कलेक्शन भी है, जहां आप सऊदी अरब का खाना से लेकर अंतरराष्ट्रीय पकवान तक का मज़ा ले सकते हैं। साथ ही, यहां कार्यक्रम और त्यौहार भी होते रहते हैं, जैसे Noor Riyadh Art Project, जो इस टावर को और भी जिन्दा दिल बना देता है।
Kingdom Tower का इतिहास और विजन
Kingdom Tower को बनाने का सोच Prince Al-Waleed bin Talal का था, जो चाहते थे कि रियाद का एक ऐसा लैंडमार्क हो जो Eiffel Tower जो Spain में है या Statue of Liberty जो अमेरिका में है। उस जैसा ही आइकॉनिक बने जो Riyadh शहर की पहचान बन जाए। ये टावर ना सिर्फ तिजारती केंद्र है बल्कि सऊदी अरब की महत्वाकांक्षा को प्रतिनिधित्व करता है।यह एक तेल के व्यापार चलने वाला देश, वित्त और पर्यटन के वैश्विक केंद्र में तब्दील हो चुका है। ये टावर 1998 में बनना शुरू हुआ और 2002 में पूरा हुआ, और तब से ये रियाद का दिल की धड़कन बन गया है।