Expensive dates की बात करें तो सऊदी अरब खजूर के खजाने की तरह है! यह देश दुनिया के टॉप खजूर उत्पादकों में से एक है, जहाँ 260 से ज़्यादा किस्में मिलती हैं। लेकिन बहुत से लोग जानना चाहते है न की सबसे ज़्यादा प्रीमियम और महंगी कौन सी खजूर है? हम सऊदी अरब के सबसे महंगे खजूर के बारे में जानेंगे और यह भी देखेंगे कि उन्हें कहाँ से खरीदा जा सकता है।
Amber खजूर: महंगे खजूरों का राजा
अगर बात करें सऊदी अरब की सबसे महंगी खजूर की तो एम्बर खजूर (जिसे अनबरा भी कहा जाता है) सबसे ऊपर है। ये खजूर अपनी प्रीमियम क्वालिटी और अनोखे स्वाद के लिए मशहूर है। एम्बर खजूर बड़े आकार के होते हैं, एक छोटे बीज और रसदार, मांसल गूदे के साथ जो स्वाद में एकदम समृद्ध होता है। इसका गहरा भूरा रंग और प्रोटीन से भरपूर प्रकृति की वजह से ये खजूर खाने वालों लिए पसंदीदा है।
Amber Dates Price Range
सऊदी अरब में एम्बर खजूर की कीमत 60 रियाल से 110 रियाल तक होती है,जो दुन्या में सबसे महंगी खजूर में से एक है। इस का महंगा होने की वजह है एम्बर खजूर की खेती कुछ खास जगह पर ही होती है , और इस की कवालिटी के लिए खास धियान रखना पड़ता है ,इसकी मांग इंटरनेशनल मार्किट में बहुत है।
Ajwa Dates: प्रीमियम कीमत वाला पवित्र खजूर
जब महंगे खजूरों की बात आती है तो अजवा खजूर भी सूची में सबसे ऊपर है। इस्लामी परंपरा में इन खजूरों का बहुत महत्व है और इन्हें “पवित्र खजूर” भी कहा जाता है। मदीना के खजूर के पेड़ों में उगाए जाने वाले अजवा में हल्का मीठा और फल जैसा स्वाद होता है, साथ ही इसकी बनावट नरम होती है। इस्लामी हदीस के अनुसार, अगर सुबह 7 अजवा खजूर खाए जाएं तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, और जहर के अलावा जादू टोना जैसे मुसीबत से बचाव होता है।
Ajwa Price Range
सऊदी अरब में अजवा खजूर की कीमत 35 से 100 सऊदी रियाल तक है, जो इसकी कीमत क्वालिटी और साइज पर निर्भर करता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, यह और भी महंगा हो ता है।
अज्वा खजूर महंगा बिकने हो की वजह है कम पैदावार होना और इस्लम धर्म से जुड़ाव के कारण, अजवा की मांग हमेशा बहुत जियदा रहती है, जिससे इसकी कीमत बढ़ जाती है।
कहाँ मिलते हैं ये प्रीमियम खजूर?
अगर आप अंबर या अजवा खजूर खरीदना चाहते हैं, तो सऊदी अरब के कुछ खास जगह हैं जहां आपको बेस्ट क्वालिटी खजूरें मिल जाएगी।
Madina Markets: मदीना शहर अजवा और अंबर खजूर का केंद्र है,यहां इन की खेती की जाती है। यहाँ के खजूर बाजार,बहुत जगह पर आसानी से मस्जिद नबवी क़रीब में मिल जायेंगे। आपको यहाँ लोकल बाजारों में अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तुलना में कम कीमतों पर ताजा और अच्छा खजूर मिलेगा। इस के सऊदी अरब हर जगह मिल जायेगा थोड़ा दाम ज्यादा हो सकता है। इस के अलावा सऊदी अरब के शहर रियाद ,जेद्दाह जैसे में खजूर का मेला भी लगता है
Amber vs. Ajwa: कौन सबसे महंगा है?
यह सवाल काफी आम है- एम्बर या अजवा, कौन सबसे महंगा है? सऊदी अरब में, एम्बर खजूर अक्सर अपने बड़े आकार, लुभावना बनावट और कम पैदावार के कारण अजवा से थोड़ा अधिक महंगा होता है। एम्बर (SR 60-110/किग्रा) औसत कीमत में अजवा (SR 35-100/किग्रा) से थोड़ा ज्यादा होता है अज्वा खजूर कई क्वालिटी के हैं। लेकिन दुन्या के बाजार में अजवा को इस्लाम में खास मुकाम है इस के कारण इसकी कीमत को आसमान छूने लगता है, खासकर गैर-उत्पादक देशों में जहाँ खजूर की खेती नहीं होती है