HAJJ 2025 इस समय मक्का में 4 जून से 8 जून तक चल रहा है। इस साल कुल 1,673,230 हज यात्री आए हैं, जो 2024 में आए 1,833,164 से लगभग 159,934 कम है। यह गिरावट लगभग 8.7% है। लेकिन इसके पीछे क्या कारण हैं? और इस बार सबसे ज़्यादा हज यात्री किस देश से आए? भारत से कितने लोग गए? आइए विस्तार से जानते हैं।
Hajj 2025 में हाजियों की कमी क्यों है?
हज 2025 में pilgrims की संख्या कम होने के कई वजह हैं:
सरकारी नियम और कोटा: सऊदी अरब ने इस बार सख्त नियम लागू किए, जैसे 15 साल से कम उम्र के बच्चों को अनुमति देना और पहली बार हज करने वालों को प्राथमिकता देना। ये कदम सुरक्षा के लिए थे, लेकिन इससे हज यात्री की संख्या में कमी हो गई।
- 2024 की गर्मी का असर:पिछले साल,ज़्यादा गर्मी (50 डिग्री सेल्सियस तक) के कारण 1,300 से अधिक हज यात्रियों की मृत्यु हो गई, जिनमें से ज़्यादातर अनधिकृत तीर्थयात्री थे। इससे 2025 में लोगों के मन में सुरक्षा संबंधी चिंताएँ बढ़ गईं और सऊदी ने परमिट को लेकर और सख़्ती बरती है।
- कोटे में कटौती और लॉजिस्टिक्स: भारत जैसे कई देशों को कम कोटा मिला। भारत के निजी टूर ऑपरेटर समय पर व्यवस्था नहीं कर पाए, जिसके कारण 42,507 स्लॉट काटे गए, बाद में 10,000 वापस किए गए।
- महंगाई का दबाव: हज पैकेज अब महंगे हो गए हैं,जो करीब 6 लाख रु से भी ज्यादा है। सऊदी में 15% वैट और भारत जैसे देशों में सब्सिडी खत्म होने से वित्तीय बोझ बढ़ा।
- वीजा प्रतिबंध: सऊदी अरब ने हज के मौसम के दौरान पर्यटक और उमराह वीजा निलंबित कर दिया, ताकि भारत और पाकिस्तान जैसे देशों से अनधिकृत हज यात्री न आ सकें।
किस देश से सबसे अधिक हज यात्री आते हैं?
इस बार इंडोनेशिया 221,000 हजयात्रियों के साथ सूची में सबसे ऊपर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है, जहाँ 230 मिलियन से ज़्यादा मुसलमान हैं।
भारत से कितने हज यात्री?
भारत का कुल कोटा 175,025 हजयात्री का था। इसमें से 122,518 भारतीय हज समिति के माध्यम से आए, और 10,000 निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से।
कितने हाजी विदेशी हैं, कितने सऊदी अरब से हैं?
- Foreign Pilgrims: 1,506,576 (टोटल का 90%)
- Saudi Pilgrims: 166,654 (टोटल का 10%), जो सऊदी सिटीजन्स और रेसिडेंट्स हैं.
अगर आपको हज 2025 के बारे में और डिटेल्स या रियल-टाइम उपदटेस चाहिए, तोह हमें बताएं! Stay safe और Hajj Mubarak!