Umrah season 2025-2026 begins: सऊदी अरब ने उमराह के लिए वीज़ा खोला

Umrah season 2025-2026 आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। सऊदी अरब ने 10 जून, 2025 से उमराह के लिए वीजा जारी करना फिर से शुरू कर दिया है। सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने मंगलवार को यह घोषणा की। इससे पहले, हज 2025 सीजन के लिए उमराह और टूरिस्ट वीजा कुछ महीनों के लिए बंद कर दिया गया था। अब वीजा सेवाओं के खुलने से दुनिया भर के मुसलमानों के लिए उमराह करने का एक शानदार अवसर है,

Umrah Season 2025-2026: मुख्य जानकारी

Saudi Ministry of Hajj और Umrah मंत्रालय की ओर से यह ऐलान क्या गया है। 10 जून, 2025 से अंतरराष्ट्रीय उमराह यात्री के लिए उमराह वीजा फिर से शुरू हो गया है। हज 2025 के लिए वीसा को बंद कर दिया गया था जो 4 जून से 9 जून तक चला था। अप्रैल 2025 में, हज में सेफ्टी के लिए भारत, पाकिस्तान, मिस्र और मोरक्को जैसे 14 देशों के उमराह, पर्यटक, व्यवसाय और पारिवारिक यात्रा वीजा बंद कर दिए गए थे। अब हज सीजन खत्म होने के बाद, ये प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। उमराह करने के लिये Nusuk प्लेटफॉर्म के माध्यम से उमराह वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Umrah Visa 2025-2026 के लिए नए नियम

Saudi government ने उमराह यात्री को स्वच्छ, कुशल और आरामदायक बनाने के लिए उमराह वीज़ा प्रक्रिया में कई संशोधन किए हैं। ये संशोधन इस प्रकार हैं:

  • Nusuk Platform Se Online Application: उमराह यात्री अब केवल Nusuk प्लेटफॉर्म के माध्यम से उमराह वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म सभी कोई अप्लाई नहीं कर सकते हैं आप को उमराह एजेंट से वीज़ा लेना पड़ेगा।
  • Health aur Safety Measures: हेल्थ गाइडलाइन्स के मुताबिक़, प्रवेश से कम से कम 10 दिन पहले quadrivalent (ACYW135) meningitis वैक्सीन लेना अनिवार्य है।
  • Visa Validity: हज 2025 से पहले जारी उमराह वीज़ा केवल 13 अप्रैल, 2025 तक वैध थे, और 29 अप्रैल, 2025 तक बाहर निकलना अनिवार्य था। हज के बाद, अब नए वीज़ा 10 जून, 2025 से उपलब्ध हैं, और सीज़न के लिए कोई अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है, जो 2026 तक वैलिड रहेगा।

उमराह पे जाने से पहले Saudi Ministry of Hajj and Umrah का वीज़ा अपडेट पॉलिसी की जाँच करलें

Leave a Comment