Site icon Arab Hindi News

Umrah Visa Holders Ke Liye Important Information: Entry aur Exit Dates

अगर आप सऊदी अरब उमरा वीज़ा पर आने का प्लान बना रहे हैं या पहले से ही उमरा वीज़ा पर हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बहुत ज़रूरी है। सऊदी सरकार ने उमरा वीजा धारकों के लिए कुछ विशिष्ट तारीखों की घोषणा की है, जिनका ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है। चलो, विवरण में समझते हैं।

Umrah Visa Entry aur Exit Dates

उमरा वीज़ा पर सऊदी अरब आने वाले लोगों को 13 April 2025 से पहले Saudi Arabia में प्रवेश करना होगा। वही, Exit की लास्ट डेट है 29 April  2025 मतलब, अगर आप उमरा वीज़ा पर हैं, तो आपको 29 अप्रैल 2025 से पहले सऊदी अरब छोड़ना होगा।

अगर आपका प्लान सिर्फ उमरा करने का है तो 15 दिन का समय काफी है। लेकिन अगर आप सऊदी अरब में 2 महीने से ज्यादा  रहना चाहते हैं, तो आपको सुझाव दिया जाता है कि आप 12 जून 2025 के बाद आएं। इससे आपको ज्यादा समय मिल सकेगा और वीजा नियमों के साथ भी कोई मुद्दा नहीं होगा।

New Umrah Visa Date 2025 -2026

Saudi Ministry of Hajj and Umrah आमतौर पर हज सीजन खत्म होने के कुछ सप्ताह बाद उमराह वीजा जारी करना शुरू कर देता है। 2025 में, हज जून की शुरुआत में समाप्त होने की उम्मीद है। इसलिए, एक अनुमान के मुताबिक़ 12 जून या आखिरी जून तक तक फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

Tips for Umrah Visa Holders

Umrah visa का नया सीजन June महीने में शुरू होने वाला है और इसकी तैयारी अभी से शुरू होगी । अगर आप उमराह वीजा पर सऊदी अरब आना चाहते हैं तो entry और departure की तारीखों का मूल रखें। नए सीजन में उमराह वीजा की तारीखों को लेकर अपडेट आते रहते हैं, इसलिए अपडेट को नियमित रूप से चेक करते रहें।

  1. Plan Early: अगर आप उमरा वीज़ा पर आना चाहते हैं, तो अपना प्लान पहले से बनाएं। वीज़ा प्रक्रिया और यात्रा व्यवस्था में समय लग सकता है।
  2. Stay Within Dates: प्रवेश और निकास की तारीखों का ख्याल रखें। अगर आप तारीखों को क्रॉस करेंगे तो मुद्दे हो सकते हैं।
  3. Long stay on Umrah visa: अगर 2 महीने से ज्यादा रहना है, तो 12 जून 2025 के बाद आने का प्लान बनाएं

Conclusion

Umrah visa पर सऊदी अरब आने वाले लोगों को प्रवेश और निकास की तारीखों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अगर आप सिर्फ उमरा करना चाहते हैं तो 15 दिनों का समय काफी है। लेकिन अगर ज्यादा समय रहना है तो जून 2025 के बाद आने का प्लान बनाएं। नए सीज़न की तैयारी अभी से शुरू करें और नियमित अपडेट चेक करते रहें

Exit mobile version